ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / डॉक्टर बनना चाहती है मैट्रिक की टॉपर शुभदर्शिनी, सेकंड टॉपर अफसाना खातून को...

डॉक्टर बनना चाहती है मैट्रिक की टॉपर शुभदर्शिनी, सेकंड टॉपर अफसाना खातून को DM बनने की चाहत

05-Apr-2021 07:09 PM

By Pranay Raj

NALANDA : सोमवार को बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी. इस साल मैट्रिक परीक्षा 78% छात्र पास हुए हैं, जिनमें लड़कियों का दबदबा बरकरार रहा. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वालों में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की दो छात्राओं पूजा कुमारी और शुभदर्शिनी ने 484 अंक हासिल किये हैं. इन दोनों के साथ रोहतास के दिनारा स्थित बलदेव हाईस्कूल के संदीप कुमार ने भी 484 नंबर लाकर पूरे बिहार में टॉप किया है.


इंटर के बाद मैट्रिक परीक्षा में भी नालंदा की बेटियों ने सूबे में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. एकंगरसराय प्रखंड के कोरथू गांव निवासी ओमप्रकाश निराला और नीलम कुमारी की लाडली शुभदर्शिनी ने 484 अंक लाकर सूबे में पहला स्थान प्राप्त किया है.सिमुलतला स्कूल में पढ़ाई करने वाली शुभदर्शिनी डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती है.


फिलहाल उसका पूरा परिवार एकंगरसराय में रहता है. उसकी सफलता से प्रखंड के साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है.पिता हिलसा के चमरबिगहा मध्य विद्यालय में हेडमास्टर हैं. मां गृहिणी हैं. बड़ा भाई इसी साल इंटर की परीक्षा के विज्ञान संकाय में राज्य के टॉपर्स की लिस्ट में छठे स्थान पर रहा. पिता ने बताया कि बचपन से मेधावी शुभदर्शिनी की प्रारंभिक शिक्षा एकंगरसराय में ही हुई है. साल 2016 में उसका दाखिला सिमुलतला आवासीय विद्यालय में हुआ था. शुभदर्शिनी का कहना है कि बचपन से घर में पढ़ाई का माहौल था. माता-पिता के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत ने उसे टॉपर बनाया. आगे वह डॉक्टर बनने का लक्ष्य लेकर और अधिक मेहनत करना चाहती है. 


खुदागंज की अफसाना खातून 477 अंक लाकर 8 वां रैंक हासिल किया है. वह यूपीएससी करना चाहती है. जबकि मैट्रिक परीक्षा में राज्य में दूसरी रैंक प्राप्त करने वाला उत्कर्ष नारायण भारतीय इंजीनियर बन देश की सेवा करेंगे. सबसे पहले वे हरसंभव प्रयास कर इंटर एग्जाम की तैयारी करेंगे और उसमें भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे. तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर रहने वाले उत्कर्ष ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सेल्फ स्टडी से तैयारी कर परीक्षा दी. उनके पिता अनुग्रह नारायण भारती किसान हैं तो माता रंजू देवी गृहिणी हैं.