बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
16-Feb-2022 09:20 AM
SIWAN : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले मास्टर जी की एक से एक कहानियां सामने आती रहती हैं. लेकिन ताजा मामला सीवान जिले से देखने को मिला है. यहां सरकारी स्कूल में गुरुजी की लापरवाही का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, कड़कड़ाती सर्दी के बाद इन दिनों बिहार में अच्छी खासी धूप निकल रही है. मास्टर जी जब सरकारी स्कूल के क्लास रूम में पहुंचे तो खिड़की से धूप अंदर आ रही थी. धूप का मजा लेने के लिए मास्टर जी ने वहीं बोरा बिछाया और सो गए.
लेकिन मास्टर जी को यह आनंद लेना महंगा पड़ गया. दरअसल, जब मास्टर साहब धूप का आनंद ले रहे थे उसी वक़्त इलाके की नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य बंदना सिंह कुशवाहा व उनके प्रतिनिधि हेमंत सिंह कुशवाहा स्कूल में जांच करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि नवनीत कुमार नाम का शिक्षक बच्चों को क्लास रूम में पढ़ाने के बजाय विद्यालय के एक कमरे में आराम फरमा रहे हैं.
सोई अवस्था से जब शिक्षक को जिला परिषद सदस्य ने जगाया तो उन्हें देखते ही उनके होश उड़ गए. यह मामला जिले के पचरुखी प्रखंड के सिसवा कोड़र स्थित प्राथमिक विद्यालय का है. इस संबंध में जिला परिषद की सदस्य बंदना कुशवाहा ने बताया कि कुछ शिक्षकों द्वारा शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का काम किया जा रहा है. जब सरकार समय से वेतन दे रही है, तो फिर क्यों बच्चों को पढ़ाने के बजाय शिक्षक स्कूल में सो रहे थे.
वहीं, जिला परिषद सदस्य ने बताया कि इसकी सूचना हमने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी है. ऐसे लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई होनी ही चाहिए. इधर, इस पूरे मामले पर सीवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिला परिषद की सदस्य बंदना कुशवाहा की शिकायत पर सिसवा कोड़र प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगी गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी शिक्षक पर बिल्कुल कार्रवाई होगी.