ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / बिहार : मैरिज ब्यूरो के जरिये शादी का ऑफर, फिर लड़की को दिल्ली...

बिहार : मैरिज ब्यूरो के जरिये शादी का ऑफर, फिर लड़की को दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म

10-Feb-2022 10:21 AM

PATNA : बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां की एक लड़की को मैरिज ब्यूरो के जरिए स्कूल के एक डायरेक्टर ने शादी का ऑफर दिया और फिर उससे दोस्ती बढ़ाकर दिल्ली साथ ले गया. दिल्ली में ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. दिल्ली में दुष्कर्म की घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई है. और गया के स्कूल निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया और अपने साथ ले गई है.


दरअसल गया से जिस से प्राइवेट स्कूल के निदेशक को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम मनीष रुखैयार है. मनीष के ऊपर आरोप लगा है कि उसने 36 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में दिल्ली के लाजपत नगर थाने में केस दर्ज किया गया है. दिल्ली के एक होटल में मनीष ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया. दिल्ली पुलिस के पास जब कंप्लेंट पहुंची तो उसने छानबीन शुरू की तो दिलचस्प कहानी सामने आई. दरअसल जिससे पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि मनीष से उसका संपर्क एक मैरिज ब्यूरो के जरिए हुआ था. बाद में फोन पर बातचीत होने लगी, चैटिंग और बातचीत के दौरान मनीष ने उसे शादी का ऑफर दिया और दिल्ली में उससे मुलाकात की.


दिल्ली में दर्ज FIR के आधार पर पुलिस वहां से बोधगया पहुंची और उसने आरोपी स्कूल के निदेशक को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे प्रभारी सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया. जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस मनीष को लेकर दिल्ली चली गई. अब दिल्ली पुलिस उसे साकेत कोर्ट में पेश करेगी.