धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
24-Nov-2023 12:11 PM
By First Bihar
NARKATIYAGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नरकटियागंज से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक पेड़ से युवक का लटका हुआ शव मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर गांव के दुर्गा मंदिर के पास सीहोर के एक पेड़ से लटका दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र में रमौली गांव के पास एक पेड़ से युवक का लटका हुआ शव मिला है। इस शव को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर गांव के दुर्गा मंदिर के पास सीहोर के एक पेड़ से लटका दिया गया है। मृत युवक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से की गई है।
वहीं, मृतक दीपक मांझी (26) धूमनगर बेलवा टोला का रहने वाला है। पुलिस को घटनास्थल पर एक काले रंग की पल्सर बाइक भी मिली है। हालांकि, बाइक उसकी है या किसी अन्य की,पुलिस इसका पता लग रही है। उसके पास एक मोबाइल, एयर फोन, पर्स, खैनी और माचिस पाया गया है। सुबह मंदिर में पूजा करने जा रहे आसपास के लोगों ने पेड़ से लटका हुआ शव पाया।
इधर, इस घटना के बाद चमुआ पंचायत समेत क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ लग गई। करीब दो घंटे तक लोग आसपास के गांवों से मृत के बारे में पता करने लगे। जब शिकारपुर पुलिस पहुंची और उसके पास मिले कुछ कागजात की जांच पड़ताल की तो उसके आधार पर उसे दीपक मांझी के रूप में पहचान की गई। घटनास्थल पर एसडीपीओ भी पहुंच गए हैं। उन्होंने जांच पड़ताल की है।
उधर, इस घटना को लेकर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि उसके पास मिले कागजात के आधार पर दीपक मांझी के रूप में पहचान की गई है। वह धूमनगर का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक के बारे में उनके परिजनों के पहुंचने के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।