Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
05-Dec-2021 11:51 AM
By Purushottam Kumar
GAYA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के गया जिला से आ रही है जहाँ एक सुपर मार्केट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. आपको बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गया चेरकी मार्ग पर गुरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सुपर मार्केट के छः दुकानों में भीषण आग लग गई. जब आग की लपट दुकानों से निकल रहे थे. तब स्थानीय लोग और दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे आग की लपटों को देखकर पहले तो स्थानीय लोगों को कुछ समझ में नहीं आया, फिर उन लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग की लपट काफी भीषण थी. इसलिए स्थानीय लोग आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सके.
आग की लपटे को बढ़ता देख गुरुआ और चेरकी थाना के पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. आनन-फानन में दोनों थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सबसे पहले जमा भीड़ को हटाया. उसके बाद पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए शेरघाटी और गया के अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी. सुबह आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की लगभग 15 गाड़ियां बारी बारी से घटनास्थल पर पहुंची है. आग को बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.