धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
03-Jun-2024 11:21 AM
By First Bihar
BETTIAH : बेतिया में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की। हालांकि ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने जलती हुई चिता से महिला के शव को बरामद कर लिया। इस दौरान ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं।
पूरा मामला नौतन थानाक्षेत्र के धुमनगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 का है। जहां एक पैंतीस वर्षीया विवाहिता की ससुराल वालों ने ही हत्या कर दी है। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता को बुझाकर शव को बरामद कर लिया है और साक्ष्य जुटाने में लगी है।
पहाड़पुर थानाक्षेत्र के नोनेया चौबे टोला गांव निवासी मृतका के भाई शिव शर्मा ने बताया कि उसकी बहन प्रमिला की शादी हिन्दू रिति रिवाज से वर्ष 2007 में धुमनगर के देवनारायण शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा से हुई थी। शनिवार की दोपहर धुमनगर के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उसकी बहन की हत्या कर ससुराल वाले शव जलाने की फ़िराक में हैं।
सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले धुमनगर के वार्ड नंबर पंद्रह पहुंचे, जहां ससुराल वाले विवाहिता का शव जलाने के बाद घर छोड़कर फरार हो चुके थे। परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा और श्मशान घाट पहुंचकर महिला के जलते शव को चिता से उठा लिया और अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।