ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार : डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट और रोड़ेबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

08-Apr-2024 04:15 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां डायन का आरोप लगाकर एक महिला की पहले तो घर से बाहर खींचकर पिटाई की गई और जब महिला के परिजनों ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनके ऊपर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस इसे जमीनी विवाद बताकर मामले की लीपापोती में जुट गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सिलाव थानाक्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कड़ाह गांव निवासी मुमताज़ खान नामक व्यक्ति बीमार हो गया था। मुमताज के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर डायन होने का आरोप लगा दिया। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोपी पक्ष के लोगों ने महिला को घर से खींचकर उसके साथ मारपीट की है।


महिला के परजनों ने जब इसका विरोध किया तो उनके ऊपर रोड़ेबाजी भी की गई। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले की लीपापोती शुरू कर दी है। सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि डायन का कोई मामला नही है। झोपड़ी हटाने को लेकर लोगों के बीच विवाद हुआ था।