मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
07-Jun-2022 12:59 PM
HAJIPUR: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर बिहार को राजधानी पटना से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का लोकार्पण कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। लोकार्पण के साथ ही वर्षों बाद एक बार फिर से गांधी सेतु के दोनों लेनों से वाहनों का परिचालन शुरू हो गया।
हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त रूप से 13 हजार 585 करोड़ की लागत से कुल 15 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गांधी सेतु के दोनों लेन से गाड़ियों का परिचालन शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के लोगों के लिए यात्रा सुगम हो गई। इसके उद्घाटन के बाद पटना शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा।
गौरतलब है कि साल 2014 में गांधी सेतु की मरम्मति को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के बीच सहमति बनी थी। पहले चरण में पश्चिमी लेन के पुराने सुपर स्ट्रक्चर को तोड़कर उसकी जगह स्टील के नए सुपर स्ट्रक्चर को बनाया गया। जिस पर साल 2020 में वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था। अब पूर्वी लेनके लोकार्पण के बाद पुल के दोनों लेन से वाहनों का परिचालन शुरू होने से उत्तर बिहार से राजधानी पटना आने वाले लोगों को बड़ी सहुलियत हो गई। अब पटना से हाजीपुर का सफर महज 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।