ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी

बिहार : महंगी मोबाइल के बाद बेटे ने घरवालों से की आपाची बाइक की डिमांड, मना करने पर कर दिया ये काम

27-Dec-2023 10:26 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक बेटे ने अपने मां - बाप से नाराज होकर बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। इसकी नारजगी की वजह अपने घर वालों से काफी निवदेन करने के बाद भी बाइक नहीं दिलवाना बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एक किशोर ने अपनी जिद्द पूरा नहीं होने के कारण गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया वार्ड नंबर 10 की है। मृतक किशोर श्याम शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र पिंटू शर्मा है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। लोगों के बीच इसको लेकर तरह -तरह की बात कही जा रही है। 


वहीं,इस घटना के संबंध में सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद आजाद ने बताया कि श्याम शर्मा का पुत्र पिंटू शर्मा काफी जिद्दी स्वभाव का किशोर था। कुछ दिन पहले ही पिता से 30,000 का मोबाइल खरीदवाया था। उसके बाद अब अपाची मोटरसाइकिल खरीदने की जिद कर रहा था। कल भी उसने अपने पिता को हर हाल में अपाची मोटरसाइकिल खरीद कर देने को कहा। लेकिन श्याम शर्मा उसकी जरूरत पूरी करने में सक्षम नहीं थे। उसके बाद उनके बेटे ने इस तरह का कदम उठाया है। 


बताया जाता है कि,श्याम शर्मा का दो जगह घर है। परिवार के लोग नए घर में रहते थे, जबकि पिंटू काली मंदिर के समीप स्थित पुराने घर में सोता था। रात में वह खाना खाकर अपने पुराने घर पर सोने गया। जहां कि थोड़ी देर बाद गले में फंदा लगाकर छत से झूल गया। पड़ोस के लोगों ने देखकर इसकी सूचना परिजनों को दिया। इसके बाद हड़कंप मच गया। 


उधर, मुफस्सिल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि रात में एक किशोर द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन किया जा रहा है।