BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
06-Nov-2023 05:22 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों के आक्रोश को देख डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। घटना बिहारशरीफ के आशा नगर स्थित निजी क्लीनिक की है।
दरअसल, सिलाव थाना क्षेत्र के भवानी विगहा गांव निवासी जयवीर सिंह की पत्नी अनिशा कुमारी को प्रसव के लिए बीते 4 नवंबर को आशा नगर स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टक ने महिला के परिजनों को बताया गया कि अनिशा कुमारी को खून की कमी है। डॉक्टर ने 5 नवंवर को महिला के पति जयवीर सिंह को खून की व्यस्था करने को कहा। इसके बाद महिला का पति खून लाने के लिए निकल गया।
उधर, डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। सोमवार को डॉक्टर ने महिला को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत बिगड़ता देख डॉक्टर किसी बड़े डॉक्टर को बुलाने की बात कहकर वहां से फरार हो गया। डॉक्टर के फरार होने के बाद अन्य कर्मियों ने भी निकलना मुनासिब समझा। इसके बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।