नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल
20-Feb-2022 12:30 PM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI : अपनी ही गांव की एक लड़की से लव मैरिज करने के बाद लड़के के घर वालों ने जब उसे नहीं अपनाया तो उसने आत्महत्या कर ली. घटना मोतिहारी सीमावर्ती क्षेत्र से की है जहां घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत भवन के समीप बगीचे से एक 28 वर्षीय युवक का गले में फंदा लगा लिया.
मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लैन गांव निवासी समीउल्लाह पिता नवी हसन के रूप में की गई है. उधर से गुजर रहे लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी है. घटना प्रेम विवाह करने से उत्पन्न विवाद बताई जा रही है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक के द्वारा करीब 20 दिन पूर्व अपने गांव के ही लड़की से किया गया था. विवाह के बाद पिता के नामंजूरी के कारण युवक ससुराल में ही रह रहा था जो युवक को काफी नागवार गुजर रहा था. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है इससे आघात युवक ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है.