ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / LOCKDOWN-4 में बिहार सरकार ने दिया कपड़ा दुकानों को खोलने की छूट, बाकी...

LOCKDOWN-4 में बिहार सरकार ने दिया कपड़ा दुकानों को खोलने की छूट, बाकी सारी बंदिशे बदस्तूर जारी रहेंगी, सूबे के सभी प्रखंड मुख्यालय रेड जोन बने

18-May-2020 07:37 PM

PATNA : केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन-4 के एलान के बाद बिहार सरकार ने नये गाइडलाइंस जारी कर दिये हैं. बिहार में सभी प्रखंड मुख्यालयों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है. बिहार सरकार ने लॉक़डाउन-4 को लेकर अपने गाइडलाइंस में सिर्फ एक नयी छूट दी है.सूबे में कपड़े की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गयी है लेकिन रेड जोन और कंटेनमेंट जोन के बाहर. 




बिहार सरकार की गाइडलाइंस
बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि सूबे के सभी प्रखंड मुख्यालयों में बाहर से आ रहे मजदूरों को रखा जा रहा है. लिहाजा सभी प्रखंड मुख्यालयों में संक्रमण का खतरा है. लिहाजा बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है. रेड जोन में वे तमाम बंदिशें लागू होंगी जिसे सरकार पहले ही लगा चुकी है. यानि वहां सिर्फ बेहद जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी और वह भी नियंत्रित तरीके से. बिहार सरकार ने सभी कंटेनमेंट जोन में वो तमाम बंदिशें जारी रखी हैं जो पहले से लगायी गयी थीं. 



रेड और कंटेनमेंट जोन के बाहर मिलेंगी छूट
बिहार सरकार ने रेड और कंटेनमेंट जोन के अलावा बाकी सभी इलाकों को एक ही जोन में रखा है. वहां आवश्यक सामानों के अलावा कपडे की दुकानों की खोलने की मंजूरी दी गयी है. जिलों के डीएम तय करेंगे कि दुकानें किस तरह से खुलें ताकि वहां ज्यादा भीड़ न हो. कपड़े की दुकानों में रेडीमेड कपड़े भी शामिल हैं. लोगों को अपने घर के पास की दुकानों में ही खरीददारी करने की मंजूरी होगी.


मरीजों, यात्रियों के लिए चलेंगी टैक्सी
राज्य सरकार ने ओला, उबर समेत दूसरी टैक्सियों को चलने की इजाजत दी है लेकिन वे सिर्फ मरीजों और ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए ही चलेंगी. रिक्शा, ई रिक्शा और ऑटों के बारे में परिवहन विभाग अलग से दिशा निर्देश जारी  करेगा.


प्राइवेट कार्यालय खुलेंगे
राज्य सरकार ने निजी कार्यालयों को खोलने की अनुमति दी है लेकिन सिर्फ 33 फीसदी कर्मचारी ही एक दिन में आ पायेंगे. वहीं, सरकारी दफ्तर में पहले जैसे नियम लागू रहेंगे.