ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / बिहार : लेन-देन के विवाद में टीचर को किया था अगवा, 4 गिरफ्तार,...

बिहार : लेन-देन के विवाद में टीचर को किया था अगवा, 4 गिरफ्तार, एक फरार

10-Feb-2022 08:51 AM

PATNA : बिहार के बेगूसराय जिले के भेलवारा के रहने वाले कोचिंग शिक्षक अंकित की एक किराये के कमरे से बरामदगी होने के बाद पुलिस घटना के पीछे की हकीकत जानने में लगी थी. छानबीन के बाद पुलिस ने अब बताया कि 5 लाख रुपए के लेन-देन के विवाद में शिक्षक अंकित कुमार का उन्हीं के पार्टनर चंदन कुमार और स्टूडेंट शिवम सिंह ने किडनेप किया था. पुलिस ने इस मामले में गया के टनकुप्पा के रहने वाले टीचर चंदन, पाटलिपुत्र थाना इलाके में रहने वाले शिवम के साथ चंदन के परिचित घटना में शामिल नीतीश कुमार और मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन इस मामले में दिवाकर फरार चल रहा है. पुलिस ने मनीष को गोड़ा के मेहरमा थाने के छोटी कमरडोह गांव से गिरफ्तार किया. 


इस जांच में पुलिस ने नीतीश के पास से अंकित की स्कूटी और मनीष के पास से उनका मोबाइल बरामद कर लिया. मनीष, दिवाकर और नीतीश सभी शिवम के घर में रहते हैं. जानकरी के अनुसार चंदन पहले अंकित के मकान में किराए में शास्त्रीनगर के सीडीए कॉलोनी में रहता था पर बाद में वह करबिगहिया में रहने लगा. गौरतलब हो अंकित का किडनेप 4 फरवरी की रात हुआ था. 5 फरवरी को अंकित के पिता अरुण कुमार के मोबाइल पर अंकित के मोबाइल से ही 6 लाख की फिरौती मांगी गई थी लेकिन पुलिस ने 5 फरवरी की रात को उसे पाटलिपुत्र थाना इलाके में शिवम के मकान से बरामद कर लिया.


चंदन अंकित का छात्र था, अंकित और चंदन एक-दूसरे को 15 साल से जान रहे हैं. दोनों ही पटना में एक साथ मेडिकल की कोचिंग करते थे पर सफलता नहीं मिलने के बाद दोनों ने प्रियदर्शनी नामक कोचिंग संस्थान खोला. इसके लिए चंदन ने 5 लाख रुपए दिए. बताय कि 5 खेत बेचकर उसने रकम लगाई थी. लॉकडाउन हो जाने की वजह से कोचिंग बंद हो गई. इसके बाद अंकित और चंदन पासपार्ट ऑफिस के पीछे टारगेट कोचिंग में पढ़ाने लगे. चंदन बार-बार अंकित से 5 लाख की मांग कर रहा था पर वह रकम नहीं दे रहा था. इस कारण से उसने अपहरण की साजिश रची.