Patna Shambhu Girls Hostel case : डॉक्टर सहजानंद के अस्पताल पहुंची SIT की टीम, सबसे पहले इसी हॉस्पिटल में NEET की छात्रा का करवाया गया था इलाज Bihar latest news : मुजफ्फरपुर में प्रतियोगी छात्रा ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, दारोगा परीक्षा से पहले उठाया दर्दनाक कदम NEET छात्रा की मौत पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार की विधि व्यवस्था का निकल चुका है 'जनाजा' NHAI project : पटना-आरा-सासाराम फोरलेन में जा रही है आपकी भी जमीन? इस डेट को मिलेगा मुआवजा, जानिए पूरी प्रक्रिया और कैंप की जानकारी सासाराम रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, नेताजी एक्सप्रेस से 311 कछुआ बरामद Bihar breaking news : मधुबनी फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर गंभीर रूप से घायल Bihar registration : बिहार में जमीन-फ्लैट निबंधन दस्तावेजों को आसान बनाने की तैयारी, पेपरलेस प्रक्रिया और GIS मैपिंग के जरिए शुरू होगा यह काम Bihar Bhumi : सरकारी जमीन पर फर्जी जमाबंदी पर बड़ा आदेश, 45 दिन में रद्द होगी अवैध जमाबंदी; गड़बड़ी करने पर CO भी नपेंगे Bihar News : स्कूल के लिए निकली 4 छात्राएं एक साथ लापता, SSP ने गठित की SIT; हर बिंदु पर खोजबीन जारी property tax Patna : पटना संपत्ति कर निर्धारण की समय-सीमा तय, इस डेट तक नई संपत्तियों की पहचान अनिवार्य
14-Oct-2023 02:54 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार में इन दिनों नदी, पोखरा और तालाब में जल का अस्तर काफी अधिक है। हाल ही में मानसून की विदाई हुई है, इस बार अच्छी खासी बारिश भी हुई है। लिहाजा जलस्तर में इजाफा हुआ है। लेकिन, इन सबके के बीच जो सबसे बड़ी चीज़ बात है वो ये हैं कि राज्य में आए कहीं न कहीं डूबने से लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पूजा के लोटे को पकड़ने के चक्कर में दादी और पोती नदी में डूब गईं। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
दरअसल, गया में दादी और पोती की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पूजा के लोटे को पकड़ने के चक्कर में दोनों नदी के गहरे पानी में डूब गए। एक ही परिवार की दो सदस्यों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। यह दोनों मूर्ति को विसर्जन के लिए पहुंची थीं। इसी क्रम में यह बड़ी घटना घट गई। ये घटना गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर थाना अंतर्गत गोयनिया गांंव की लाल परी देवी (70 वर्ष) और सोनाली कुमारी (10 वर्ष) पैमार नदी में जिउतिया पर्व की मूर्ति को विसर्जित करने गई थी। दादी लाल परी देवी और पोती सोनाली जिउतिया पूजन की मूर्ति डूबाने के बाद नदी में स्नान किया। स्नान के बाद दादी और पोती लौटने ही वाली थी कि इसी क्रम में उनके हाथ से पूजा का लोटा छूट गया। इसके बाद दोनों दादी-पोती लोटा को पकड़ने के चक्कर में आगे बढ़ते चले गए और फिर गहरे पानी में चले गए।
वहीं ,गहरे पानी में जाते ही दोनों डूबने लगे. गांव के लोगों ने यह देखा तो बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक दोनों नदी में गहरे पानी में डूब चुके थे। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में गोता लगाकर दोनों को ढूंढना शुरू किया। करीब एक घंटे के बाद दोनों को नदी में खोजा जा सका और फिर बाहर निकाले जाने के बाद डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
इधर, दोनों के मृत घोषित होते ही परिजनों में चित्कार मच गया। दादी और पोती की मौत के बाद परिजन ही नहीं गांव के लोग भी सदमे में हैं। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद फतेहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर छानबीन में जुट गई है। वहीं टनकुप्पा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।