ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
19-Dec-2024 11:33 AM
By Viveka Nand
Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों की परफॉरमेंस रिपोर्ट जारी किया है. नवंबर महीने की परफॉरमेंस रिपोर्ट में शेखपुरा को पहला स्थान मिला है, वहीं पटना सबसे पिछले पायदान पर है.
शेखपुरा पहले पायदान पर
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की रिपोर्ट में 8 प्वाइंट्स का उल्लेख किया गया है. जिसमें दाखिल खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा, डीसीएलआर कोर्ट,एडीएम कोर्ट समेत आठ बिदुंओं का जिक्र है. शेखपुरा जिला ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किए हैं. लिहाजा इस जिले को नवंबर महीने में पहले स्थान पर रखा गया है. बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले पांच जिले हैं शेखपुरा,दूसरे नंबर पर बांका जिला है. जहानाबाद तीसरा, सिवान चौथे और वैशाली पांचवे स्थान पर है.
पटना का स्थान सबसे नीचे
वही, सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों की लिस्ट में निचले पायदान पर पटना जिला है .इसे 38 वां स्थान मिला है. 37 वें नंबर पर लखीसराय, 36 नंबर पर नवादा, 35 वें नंबर पर पूर्वी चंपारण ,34 नंबर पर शिवहर, 33 नंबर पर सहरसा, 32 नंबर पर अररिया, 31 नंबर पर जमुई और तीसवें नंबर पर रोहतास जिला शामिल है.