अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
03-Jan-2021 01:07 PM
PATNA : बिहार में लगातार घुसपैठियों के पकड़े जाने के बाद गृह मंत्रालय अलर्ट मोड में आ गया है. कटिहार जिले में पांच अफगानी नागरिक और झारखण्ड में इंटरनेशनल अपराधी दाऊद इब्राहिम के गुर्गे के पकड़े जाने के बाद अब सीमांचल, मिथिलांचल, पश्चिम बंगाल और सभी सीमाई इलाकों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. खासकर नेपाल से सटे इलाकों पर गृह मंत्रालय की विशेष नजर बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के आसपास के कुछ इलाकों में बांग्लादेश की भी सीमा हो सटती है और यहाँ पर भी खुले बॉर्डर का फायदा उठाकर आपराधिक तत्व भारत की सीमा में प्रवेश कर जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के भी सीमाई इलाकों पर स्थित बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को 24 घंटे गश्त करने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं. इस मामले को लेकर गृह मंत्रालय के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. ख़ुफ़िया सूत्रों के मुताबिक मिथिलांचल, कोसी, सीमांचल से पश्चिम बंगाल के सीमाई इलाकों पर डेढ़ सौ से अधिक संदिग्ध लोग रह रहे हैं. ये लोग अपनी पहचान को भी ख़ुफ़िया रखकर गुजर बसर कर रहे हैं.
बीते दिनों कटिहार में पकड़ाए पांच अफगानियों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिस आधार पर जांच की जा रही है. इतना ही नहीं नेपाल भी अब भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाला गढ़ बन गया है. बताया जाता है कि कई देशों के ऐसे संदिग्ध गतिविधि में शामिल लोग जो भारतीय क्षेत्रों में गड़बड़ी करते हैं वह आसानी से नेपाल में रह रहे हैं. कोविड-19 के बाद से लगातार इंडो नेपाल के बिगड़े रिश्ते का फायदा इस तरह के भारत विरोधी कार्य करने वाले लोग उठा रहे हैं.
लगातार इस तरह के खुलासे होने के बाद से कई ऐसे संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई भी हुई है और सुरक्षा एजेंसी के हरकत में आने के बाद सीमाई इलाकों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी भी की गई है. किसी भी तरह के संदिग्ध लोगों को देखते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है और 24 घंटे गश्त किया जा रहा है. पहले महिलाओं की आड़ में भी कुछ संदिग्ध आते थे लेकिन अब एसएसबी के महिला जवान भी इस पर नजर रख रहीं हैं.