रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
07-Oct-2019 08:28 AM
PATNA : राज्य में बाढ़ के कारण आई आपदा का आकलन करने के लिए बिहार आई केंद्रीय टीम वापस लौट गई है। केंद्रीय टीम में बिहार के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और रविवार को आपदा प्रबंधन, कृषि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सूबे के हालात पर चर्चा की। केंद्रीय टीम की रिपोर्ट पर बिहार को केंद्र सरकार की तरफ से मदद मिलेगी।
केंद्रीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव जी रमेश कुमार गंता कर रहे थे। इस टीम में कुल 6 सदस्य शामिल थे। बिहार में इस साल दूसरी बार आई बाढ़ त्रासदी का आकलन करने केंद्रीय टीम भी दूसरी दफे राज्य के दौरे पर आई थी। बिहार सरकार केंद्र से पहले ही 2700 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद मांग चुकी है। हालांकि अब दूसरी बार आई आपदा के बाद बिहार की तरफ से मांग और बढ़ेगी।
इधर राज्य सरकार ने केंद्र को अपनी तरफ से नया मेमोरेंडम भेजने के लिए 15 जिलों से बाढ़ को लेकर हुए नुकसान पर नए सिरे से ब्योरा मांगा है। राज्य सरकार का मानना है कि बिहार के 15 जिले दूसरी बार आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए है। इस आपदा में 97 लोगों की जान जा चुकी है और 20 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है।