Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
11-Aug-2024 07:37 AM
By First Bihar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तकरीबन 24,657 करोड़ लागत के साथ रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके साथ ही बिहार में एक और मेगा ब्रिज की सौगात मिलने जा रही है। इनमें भागलपुर के पास गंगा पर एक नये रेल पुल का निर्माण भी शामिल है।
बिहार भागलपुर में गंगा पर नए रेल पुल के लिए डीपीआर बनाने का काम अगले माह काम शुरू हो जाएगा और इसी साल के अंत तक पुल निर्माण का काम भी प्रारंभ हो जाएगाा। अगले पांच साल में कार्य को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। वर्तमान में बक्सर से राजमहल तक लगभग 450 किमी की लंबाई में बिहार में गंगा नदी पर अभी मात्र तीन पुल हैं।
इस परियोजना द्वारा गंगा पर एक अतिरिक्त मेगा ब्रिज के निर्माण से नार्थ बिहार, पश्चिम बंगाल एवं नार्थ ईस्ट से दक्षिण बिहार,झारखंड व ओडिशा के बीच गतिशीलता में वृद्धि होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तकरीबन 24,657 करोड़ लागत के साथ रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें भागलपुर के पास गंगा पर एक नये रेल पुल का निर्माण भी शामिल है।
रेल मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के तहत गंगा नदी नदी पर बनने वाला रेल पुल वाई आकार का होगा जो उत्तर दिशा में कटरिया और नवगछिया तथा दक्षिण दिशा में विक्रमशिला और शिवनारायणपुर स्टेशनों को जोड़ेगी। इस पुल के निर्माण होने से बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र का अंग क्षेत्र से सीधा जुड़ाव होगा और लोगों की सुविधा के साथ साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। इस परियोजना के पूरा हो जाने से 95 करोड़ किलो कार्बन उत्सर्जन में कमी आयेगी जो लगभग 3.8 करोड़ वृक्ष के बराबर होगा।