ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार को बाढ़ से मिलेगी निजात, छोटी-छोटी नदियों को जोड़ने की तैयारी कर...

बिहार को बाढ़ से मिलेगी निजात, छोटी-छोटी नदियों को जोड़ने की तैयारी कर रही है नीतीश सरकार

05-Feb-2022 09:31 AM

PATNA : हर साल बाढ़ से परेशान होने वाले बिहार के लिए सरकार एक योजना तैयार कर रही है. इसके तहत छोटी-छोटी नदियों को जोड़ा जायेगा. नीतीश कुमार की सरकार उन छोटी-छोटी नदियों को जोड़ने की करने की तैयारी कर रही है जिनके जुड़ने से न सिर्फ बाढ़ के समय राहत मिलेगी बल्कि छोटी नदियों के आपस में जुड़ने से जल भी सरंक्षित रहेगा और साथ ही इससे सिंचाई कार्य में भी सुविधा होगी. 


इसके लिए जरूरी निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दे दिया है. शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक बुलाई थी. इस मीटिंग में सीएम नीतीश ने जल संसाधन विभाग की योजनाओं की जानकरी ली. सीएम ने बैठक में कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुँचना हमारा निश्चय है और इसके लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता निर्धारित करते हुए कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया.


बैठक में मुख्यमंत्री को बिहार में चल रही बड़ी और महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई. इसके अलावा टाल विकास योजना और कोसी-मेची लिंक योजना, उतर बिहार की बाढ़ एवं जल जमाव की समस्या, दक्षिण बिहार की सिंचाई और बाढ़ की समस्या जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर भी जानकारी दी गई. 


सीएम नीतीश ने कहा कि भविष्य के लिए छोटी-छोटी नदियों को आपस में जोड़ने की जरूरत है, इससे जल का सरंक्षण होगा और सिंचाई कार्य में भी सुविधा होगी. गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत गया, बोधगया, नवादा एवं राजगीर में सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है.