ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

बिहार को शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत, 8 जनवरी तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

बिहार को शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत, 8 जनवरी तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

04-Jan-2022 03:20 PM

PATNA : पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है. प्रदेश में भी हाड़ कपा देने वाली सर्दी का सिलसिला जारी है. और मौसम विभाग की तरफ से जो नई जानकारी दी गई है उसके मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में फिलहाल इससे राहत की उम्मीद नहीं है.


8 जनवरी तक के लिए मौसम विभाग में जो अपडेट जारी किया है. उसके मुताबिक बिहार में आगामी 8 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के अंदर रहेगा. ज्यादातर जिलों में 10 डिग्री या उससे नीचे का पारा रिकॉर्ड किया जाएगा. इसके अलावे अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी.



बता दें कि बिहार में तापमान एक बार फिर लुढ़कने के साथ ही राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जहां सोमवार की रात हवा चलने से कनकनी बढ़ गई थी. वहीं मंगलवार यानि आज सुबह पुरे राज्य में कोहरे का असर देखने को मिला.  राज्य के अधिकांश भाग में अब तक का सबसे घना कोहरा छाया है.  


पटना मौसम विभाग के अनुसार फ़िलहाल पछुआ हवा की गति धीमी पड़ गई है. वहीं सोमवार को राजधानी पटना में हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे रिकार्ड की गई. राज्य का सबसे ज्यादा ठंडा शहर फारबिसगंज रहा. वहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था. वहीं पटना में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. और अधिकतम तापमान अन्य शहरों की तुलना में वाल्मीकिनगर का सबसे कम रहा. यहां अधिकतम तापमान केवल 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.