बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
03-May-2020 10:28 AM
PATNA : बिहार में 30 हजार से ज्यादा छात्राओं को मुख्यमंत्री बालिका( इंटरमीडियट) प्रोत्साहन योजना का लाभ नहीं मिल सका है।छात्राओं को पैसा मिलने में शादी की बाधा पड़ गयी है। दरअसल छात्राओं ने सरकार को ये नहीं बताया है कि उनकी शादी हुई है या नहीं ।
मुख्यमंत्री बालिका( इंटरमीडियट) प्रोत्साहन योजना के तहत इंटर पास छात्राओं को मिलने वाली 10 हजार की राशि लटक गयी है। इस योजना के तहत 30883 छात्राएं पैसा से वंचित रह गयी हैं। दरअसल इन लड़कियों ने सरकार को ये सूचना नहीं दी है कि उनकी शादी हो गयी है या नहीं। इस योजना का लाभ पाने के लिए ये स्थिति स्पष्ट करना जरूरी है। इतना ही नहीं इन छात्राओं ने बैंक आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर तक नहीं बताया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसी लड़कियों को 15 मई तक का समय दिया है।
इस साल कन्या समृद्धि योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए 362413 लड़कियों ने आवेदन दिया था। इनमे से 331530 छात्राओं को पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेज दिया गया। पटना में सबसे अधिक 2023 लड़कियों को इस योजना का लाभ दिया गया। इस बाबत माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को हर हाल में जानकारी जुटा कर लड़कियों को पैसा भेजने का निर्देश दिया है।