Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
14-Nov-2023 08:06 PM
By First Bihar
DESK: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबंदी कानून लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदत से बाज आ रहे हैं। नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति का विरोध बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी पहले से करते आ रहे हैं। इस बार विवादित बयान दिये जाने के बाद उन्होंने एक बार फिर नीतीश की शराबबंदी कानून को लेकर मुख्यमंत्री को घेरने का काम किया है।
उन्होंने इसे लेकर बड़ी बात कह दी है उन्होंने कहा है कि बिहार के मंत्री, विधायक, अधिकारी और ठेकेदार रोज अपनी पत्नी के साथ बैठकर शराब पीते हैं। लेकिन बड़े लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है लेकिन यही काम यदि कोई गरीब तबका करे तो पुलिस मुंह में मशीन लगा देती है उसे पुलिस पकड़ कर जेल भेज देती है। उत्पाद विभाग और पुलिस गरीबों के साथ ही सख्ती दिखाते हैं जबकि अमीर लोग शराब पीकर भी आराम से चलते हैं। शराबबंदी कानून क्या उनके लिए नहीं है।
दरअसल बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरी सदन में पूर्व सीएम को तू-तड़ाक किया था। जिसके विरोध में जीतनराम मांझी ने मौन प्रदर्शन किया था। इसी दौरान उन्होंने बिहार की शराबबंदी नीति को लेकर नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून फेल है लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं इसे रोक पाने में सरकार विफल रही है। कई लोग शराब पीने के जुर्म में सलाखों के पीछे है। उनका पर्व त्यौहार सब खराब हो गया है।