ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / news / बिहार की पांच अदालतों में लंबित हैं CBI जांच से जुड़े 320 केस,...

बिहार की पांच अदालतों में लंबित हैं CBI जांच से जुड़े 320 केस, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार से मांगी मदद

09-Jan-2022 11:22 AM

PATNA : बिहार में अदालतों पर बोझ बढ़ रहा है. इसको लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना भी चिंता जता चुके हैं. हालांकि ये मामले शराब से जुड़े अधिक हैं. वहीं अब लंबित मामलों को लेकर सीबीआई की चिंता भी बढ़ी है. बिहार की पांच अदालतों में सीबीआई जांच से जुड़े 320 मुकदमे विचाराधीन है. 


इन मुकदमों में तेजी लाने के लिए सीबीआई ने पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हुए आरोपितों के खिलाफ निचली अदालतों के द्वारा अरेस्ट वारंट जारी करने का अनुरोध किया है.


सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर ने रजिस्ट्रार को बिहार में विचाराधीन 320 केस की लिस्ट थमाई है. इनमें सबसे ज्यादा 276 केस पटना की विभिन्न अदालतों में विचाराधीन है. दूसरे नंबर पर मुजफ्फरपुर कोर्ट है. मुजफ्फरपुर में 41 केस विचाराधीन है. जबकि भागलपुर, मोतिहारी और कैमूर कोर्ट में भी एक-एक मुकदमा चल रहा है.


सीबीआई ने कहा है कि इनमें कुछ मुकदमों में ट्रायल चल रहा है, लेकिन गवाह समय पर नहीं आ रहे हैं. जबकि कई मामलों में चार्ज फ्रेम नहीं हो रहा है. कई मुकदमों में संबंधित विभाग द्वारा अभियोजन की स्वीकृति नहीं मिल रही है. कुछ मामले में आरोपी की जानकारी संबंधित जिलों से नहीं मिल पा रही है.


इसके लिए सीबीआई ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच द्वारा पारित आदेश का हवाला दिया है. मदुरै बेंच ने डब्ल्यूपी (एमडी) 17716/2020 (रामनाथपुरम डीवाई संगम बनाम स्टेट ऑफ तमिलनाडु) में सीबीआई को आदेश दिया था कि देश भर में निचली अदालतों में विचाराधीन मुकदमे में तेजी के लिए संबधित राज्यों के हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को देकर वारंट, गवाही, गिरफ्तारी आदि के लिए सहयोग मांगे.