ब्रेकिंग न्यूज़

‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी

Home / news / बिहार की जेलों में क्षमता से अधिक महिला बंदी... सबसे अधिक कैदी बेउर...

बिहार की जेलों में क्षमता से अधिक महिला बंदी... सबसे अधिक कैदी बेउर जेल में

03-Apr-2022 07:13 AM

PATNA : बिहार के जेलों में कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसमें भी सबसे खराब स्थिति महिला बंदियों की है. राज्य में महिला कैदियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. प्रदेश की जेलों में क्षमता से 47% ज्यादा महिलाएं बंद हैं. बिहार की 59 जेलों में महिला बंदियों को रखने की क्षमता 2,014 है, लेकिन अभी 2,956 रह रही हैं.


सबसे अधिक महिलाएं बेउर जेल में हैं, यहां 230 महिलाएं बंद हैं, सबसे कम एक महिला सुपौल के बीरपुर उपकारा में बंद है, सूबे की टॉप-5 जेलों में गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नवादा और मोतिहारी है,.गृह विभाग ने मार्च की रिपोर्ट में पाया कि जमुई, बेतिया और लखीसराय में क्षमता से करीब पांच सौ गुना अधिक महिलाएं रह रही हैं.


सूबे में भागलपुर और बक्सर सेंट्रल जेल में ही महिलाओं के लिए अतिरिक्त जेल है. शेष जेलों में महिलाओं के लिए अलग वार्ड बनाया गया है. सूबे के अतिरिक्त महिला जेल बनाने का सरकार का ही फिलहाल कोई प्लान भी नहीं है. हालांकि कुछ जेलों में महिला वार्डों की संख्या बढ़ाने का मामला विचाराधीन है. क्षमता से अधिक कैदियों को रखने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी राज्यों को ल संवैधानिक हनन होने को लेकर आगाह किया है.