BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
24-Jan-2023 07:48 AM
By First Bihar
WEST CHAMPARAN : देश की सबसे बड़ी पार्टी और बिहार विधानसभा में दुसरे नंबर की पार्टी भाजपा की एक विधायक अब मुश्किलों में फंस गई।। भाजपा विधायक के ऊपर FIR दर्ज किया गया है। इनके ऊपर कागजात चोरी करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज किया गया है।
दरअसल, बिहार के नरकटियागंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा के ऊपर FIR दर्ज किया गया है। एमएलए के खिलाफ़ कॉलेज का ताला तोड़कर कागजात चोरी करने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद कॉलेज के हेडमास्टर के तरफ से यह FIR शिकारपुर थाने में दर्ज करवाया गया है। इसमें 20 से 25 लोगों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने प्राचार्य के स्थायी निवास के कक्ष का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे कागजात व अन्य सामान ले गये।
प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि मैं अवकाश लेकर पटना अपने अधिवक्ता से मिलने गया था। कॉलेज का प्रभार शिक्षक विवेक पाठक को दिया था। बीते 17 जनवरी को मुझे सूचना मिली कि आरोपित कॉलेज में जबरन घुस आए। भीड़ के साथ विधायक को कॉलेज में घुसता देख प्रभारी प्राचार्य ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद विधायक व अन्य लोगों ने प्राचार्य कक्ष समेत अन्य कमरों का ताला तोड़कर ढेरों कागजात चुरा लिए। इधर, इस पुरे घटना को लेकर विधायक रश्मि वर्मा ने बताया कि विकास कार्यों को बढ़ावा देने के चलते मुझपर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। मैं प्राचार्य अभयकांत तिवारी के साथ कॉलेज में थी। मुझपर लगाये गये आरोप निराधार हैं।