ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / बिहार की अनोखी लव स्टोरी, दिलफेंक जीजा शादीशुदा साली को लेकर हुआ फरार,...

बिहार की अनोखी लव स्टोरी, दिलफेंक जीजा शादीशुदा साली को लेकर हुआ फरार, कर ली शादी

01-Jan-2022 01:08 PM

SAMSTIPUR : साली और जीजा एक दुसरे के प्रेम में इस कदर खोए कि अपने परिवार का भी परवाह नहीं रहा. बता दें बिहार के रोसड़ा में दिलफेक जीजा ने अपनी ही शादीशुदा साली को प्यार में फंसाकर भागकर शादी रचाने का मामला सामने आया है. लोगों में इस घटना की चर्चा खूब हो रही है. वहीं ससुराल वालों ने दामाद के खिलाफ शादीशुदा बेटी को भगा ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराई है. 


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है. इस मामले में खानपुर थाना के मटका धर्मपुर निवासी रामाशीष राय के पुत्र मिट्ठू कुमार के खिलाफ रोसड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. वाही आरोपित की सास ने शादीशुदा दूसरी बेटी को बहला फुसलाकर भागने का आरोप लगाया है. 


सास ने बताया कि अपनी बड़ी बेटी ललिता की शादी मिट्ठू से कराई थी जिसके दो बच्चे भी है. उन्होंने अपने दूसरी बेटी को जीजा के द्वारा भागकर ले जाने का आरोप लगाया है. साथ ही साथ लाखों रुपए के जेवरात एवं 25000 नकद भी लेकर भागने की जानकारी दी है.


साथ ही बताया की दोनों ने हरियाणा के थावे मंदिर में शादी रचा ली है जिसकी करवाई की मांग की है. उन्होंने  ये भी बताया की दामाद ने पहले भी देवी कुमारी को भगाकर ले जाने और सामाजिक दबाव के बाद उसे वापस घर पहुंचाने की जानकारी दी है. इस मामले में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुल‍िस का कहना है क‍ि मामला काफी गंभीर है जांच पड़ताल की जा रही है.