अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
13-Aug-2024 07:57 PM
By First Bihar
KHAGARIA: 15 अगस्त को जश्न-ए-आजादी का पर्व देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर है। 15 अगस्त के कार्यक्रम में बिहार की 9 महिला जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगी। इन सभी महिलाओं को पीएमओ ने दिल्ली बुलाया है। जिसमें खगड़िया की युवा मुखिया आकांशा बसु का भी नाम शामिल है।
दिल्ली के लाल किले में 15 अगस्त को झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएमओ ने बिहार की 9 महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण भेजा है। 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरायेंगे। इस मौके पर खगड़िया के अलौली प्रखंड के मेघौना पंचायत की मुखिया आकांक्षा बसु को पीएमओ की तरफ से 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया गया है।
पीएमओ की तरफ से मिले आमंत्रण पत्र को लेकर मघौना पंचायत के लोग काफी खुश है। उनका कहना है की उनके पंचायत की मुखिया आकांक्षा बसु दिल्ली के लाल किले पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनने का सौभाग्य आकांक्षा सहित बिहार की 9 महिला जनप्रतिनिधियों को मिला है। यह बेहद खुशी की बात है।
पंचायत की लोगों की माने तो पंचायत में दो करोड़ से अधिक की लागत से विकास का कार्य हुआ है। 15 अगस्त को लाल किले से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जाने को लेकर आकांक्षा बसु काफी उत्साहित हैं। वे कहती है कि पीएमओ की तरफ से भेजा गया बुलावा देश में महिला सशक्तिकरण का एक मिसाल है।
REPORT: अनिश कुमार