बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
21-Jul-2023 07:24 PM
By First Bihar
DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां खेत में धान की रोपनी करा रहे पूर्व सैनिक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने जमीनी विवाद को लेकर रिटायर्ड फौजी की जान ले ली है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पतोर ओपी अंतर्गत श्रीराम पिपरा गांव की है।
मृतक पूर्व सैनिक की पहचान श्रीराम पिपरा गांव निवासी 80 वर्षीय विनोद कुंवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुंवर शुक्रवार को अपने खेत में धान की रोपनी करा रहे थे, तभी गांव के ही रजनीश कुंवर, मनोरंजन कुंवर, चितरंजन कुंवर, अमरजीत कुंवर खेत पर पहुंचे और विनोद कुंवर की लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतक विनोद कुंवर की मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बताया कि विनोद कुंवर 1990 में सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे और सेवानिवृत होने के बाद गांव में ही खेती करते थे। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक पूर्व सैनिक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पूर्व में भी इन लोगों के साथ कई लोगों का विवाद रहा है।