Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Jan-2022 12:09 PM
GAYA: बड़ी खबर बिहार के गया जिले से आ रही है, जहां आर्मी का एक लाइट एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में जा गिरा। घटना बोधगया थाना क्षेत्र के बगदाहा बेली आहर के पास की है। आर्मी के इस एयरक्राफ्ट से पायलटों को ट्रेनिंग दी जाती है। अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि इंडियन आर्मी के लाइट एयरक्राफ्ट एम-102 में ट्रेनिंग के दौरान कुछ तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद वह क्रैश होकर गेंहू के खेत मे़ जा गिरा। एयरक्राफ्ट पर प्रशिक्षण के लिए दो पायलट सवार थे। दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे आर्मी के जवान ग्रामीणों की मदद से एयरक्राफ्ट को ओटीए मैदान ले आये।
बताते चलें कि ओटीए मैदान में आज सुबह जवानों को एयरक्राफ्ट से ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद एयरक्राफ्ट अचानक खेत में गिर गया। खेत में एयरक्राफ्ट को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। खेत में एयरक्राफ्ट क्रैस होने से गेंहू की फसल बर्बाद हो गई है लिहाजा ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं।