हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Jan-2022 07:19 AM
NALANDA :छोटी पहाड़ी जहरीली शराब कांड के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारियों का लगातार छापेमारी जारी है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने राजगीर थाना इलाके के बक्सु गांव में छापा मारकर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.
छापेमारी का नेतृत्व कर रहे एक्साइज इंस्पेक्टर राम नरेश महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बकसू गांव में छापेमारी की गई. जहां एक स्कूटी और दूसरा बाइक से शराब डिलीवरी के लिए ले जा रहे थे. उसी समय इसे बरामद कर लिया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस को देखकर दोनों शराब माफिया फरार हो गए.
मगर उसी स्थल पर खेत के नीचे एक तहखाना मिला जिसके भीतर से भी शराब बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में 81 बोतलें विदेशी शराब बरामद की गई हैं. साथ ही साथ खेत के मालिक के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर खेत को अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी.