BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
12-Feb-2022 01:24 PM
GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी से 50 लाख रूपए रंगदारी की मांग की है और रूपए नहीं देने पर व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी है। घटना हथुआ थाना क्षेत्र स्थित गोपाल मंदिर के पास की है। हथुआ मार्केट स्थित संध्या स्वीट्स नामक दुकान पर पहुंचकर बदमाशों ने पहले तो पांच राउंड फायरिंग की और बाद में पर्चा फेंककर 50 लाख रुपए रंगदारी की मांग की।
दरअसल, अपराधियों ने गोपाल मंदिर स्थित संध्या स्वीट्स के मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताया है। अपराधियों द्वारा फायरिंग की वारतात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद से जिले के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि हथुआ थाना क्षेत्र के मनी छापर गांव निवासी चंदन कुमार गोपाल मंदिर के पास संध्या स्वीट्स नामक दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की देर रात जब दुकानदार अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान बाइक सवार बदमाश दुकान पर पहुंचे और 5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद दुकानदार दुकान से बाहर निकला तो दुकान के बाहर एक चिट्ठी पड़ी मिली।
चिट्ठी में लिखा था कि 50 लाख रूपए का इंतजाम कर लो, नहीं तो अपनी मौत के जिम्मेवार तुम खुद होगे। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के बारे में गूगल पर सर्च कर लेना हमारे बारे में कि हम कौन हैं। इस बार तो वार्निंग दिए हैं, अगली बार घर में जो मिलेगा उसे ही मरवा देंगे और अंत मे लिखा कि दिल्ली तिहाड़ जेल नंबर 3 से खबर भेजा हूं।पीड़ित व्यवसायी द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अपराधियों द्वारा फेंकी गई चिट्ठी को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
बताते चलें कि हाल के दिनों में गोपालगंज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही अपराधियों ने हथुआ मार्केट स्थित एक मैरेज हॉल में भी फायरिंग कर 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगी थी।