बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
18-Jul-2022 04:11 PM
GOPALGANJ : बदलते समय में सास-बहू और ननद के बीच झगड़ा होना आम बात हो गई है लेकिन बिहार के गोपालगंज में सास-बहू के झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। दिल दहला देने वाली घटना नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी की है। यहां खाने में स्वाद नहीं आया तो एक सास और ननद ने बहू के चेहरे पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। जिससे बहू गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला की पहचान इरशाद अहमद की पत्नी मासूमा खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मासूमा खातून का पति इरशाद विदेश में रहकर नौकरी करता है। पीड़ित महिला सास-ससुर और ननद के साथ अपने ससुराल में रहती है। ससुराल वाले किसी न किसी बहाने मासूमा की पिटाई करते रहते हैं। बीते रविवार को सास और ननद ने मासूमा की सिर्फ इसलिए पिटाई शुरू कर दी कि उन्हें खाने में स्वाद नहीं आ रहा था।
देखते दी देखते बात इतनी बढ़ गई कि सास और ननद ने चूल्हे पर खौल रहे पानी को मासूमा के चेहरे पर फेंक दिया। महिला की चीख पुकार सुनकार आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गंभीर रूप से झुलसी मासूमा किसी तरह जान बचाकर अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरे मामले पर नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर महिला की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज कराई जाती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।