ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार: खनन विभाग की टीम पर हमला, जवानों से वर्दी उतरवायी और मोबाइल...

बिहार: खनन विभाग की टीम पर हमला, जवानों से वर्दी उतरवायी और मोबाइल भी छीना

04-Feb-2022 03:48 PM

MUNGER: बालू से लदे ट्रकों की जांच के दौरान करीब दो दर्जन लोगों ने खनन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें दो पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई है। हमलावरों को देख किसी तरह छिप कर टीम के सदस्यों ने अपनी जान बचायी। हमलावरों ने इस दौरान उनकी वाहन के शीशे तोड़ दिए और एक जवान से जबरन वर्दी उतरवायी। टीम के सदस्यों से मोबाइल, टॉर्च और नकदी भी छीन लिए। 


घटना मुंगेर के भलुआकोल गांव की देर रात की है। हालांकि खनन विभाग की ओर से अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। जिला खनन पदाधिकारी गोपाल साह ने हमले के पीछे बालू माफिया का हाथ बताया। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग के भलुआकोल में बालू से लदे ट्रकों की जांच की जा रही थी। 


मौके पर आरक्षी शिवेंद्र चौधरी, सुनील यादव, शंकर यादव और नवल किशोर सिंह मौजूद थे। इसी बीच करीब दो दर्जन हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और मारपीट करने लगे। जिसमें दो पुलिस कर्मियों को चोटें आई है। इस दौरान टीम के अन्य सदस्य वहां से किसी तरह निकले और अपनी जान बचायी। जिसके बाद खड़गपुर अस्पताल में घायलों को भर्ती किया गया। वही घटना की सूचना खड़गपुर थाने को दी गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।