ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

बिहार के युवक को दिल दे बैठी जर्मनी की मार्था, हिंदू रीती-रिवाज से हुई शादी

01-Dec-2022 01:38 PM

SAHARSA: बिहार के सहरसा से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां के रहने वाले चैतन्य ने जर्मनी की लड़की मार्था से शादी कर ली। नगर निगम क्षेत्र के पटुआहा गांव के द आम गाछी में युवक चैतन्य ने जर्मनी की दुल्हनियां मार्था के साथ 'सात फेरे लिए। हिंदू रीति रिवाज से विधि विधान पूर्वक दोनों की शादी हुई। शादी में दूल्हन की मां, बहन समेत जर्मनी के एक रिश्तेदार के अलावा युवक पक्ष के सभी स्वजन मौजूद थे। 



जानकारी के अनुसार, पटुआहा गांव के अमल कुमार झा के बेटे चैतन्य और पोलैंड के वारसा के जुनस्क ओरलोवस्की और दनुता ओरलोवास्का की बेटी मार्था की शादी में कई लोग गवाह बने। लड़का के चाचा ध्रुव कुमार झा ने बताया कि चैतन्य की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा सहरसा में हुई। शिलांग से बीटेक करने के बाद बेल्जियम से एमएस की डिग्री हासिल की। जिसके बाद पीएचडी के लिए जर्मनी चले गये। वहां पढ़ाई के दौरान मार्था जो खुद पीएचडी कर रही हैं उससे जान-पहचान हुई, जिसके बाद शादी का प्रस्ताव आया। परिजनों की रजामंदी से गांव में मिथिला के रीति-रिवाज के अनुसार पूरे विधि विधान से शादी हुई। 




जर्मनी से लड़की के अलावा उनकी मां, बहन भी आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मार्था हिंदी नहीं जानती है, लेकिन उसने दो महीने में हिंदी सीखकर हिंदी में बात करने का भरोसा दिया है। हालांकि लड़की को दुनिया की आठ भाषाओं का ज्ञान हैं। उसने बताया कि उसे भारत और भारतीय दोनों काफी पसंद हैं। शादी में शामिल ग्रामीण पप्पू झा, मुखिया मुकेश झा, राजीव झा ने बताया कि शादी में हमारे परम्परा के अनुसार सिंदूरदान से लेकर लावा छींटने तक की रस्म अदा की गई।