ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार के ये 23 जिले हुए धूम्रपानमुक्त, मंगल पांडेय ने दी जानकारी

बिहार के ये 23 जिले हुए धूम्रपानमुक्त, मंगल पांडेय ने दी जानकारी

24-Jun-2022 08:24 AM

BIHAR: बिहार के 38 जिलों में से 23 जिले धूम्रपानमुक्त हो गए हैं। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने ये महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने इसके लिए ख़ुशी भी ज़ाहिर की है। आपको बता दें कि राज्य के अबतक कुल 23 जिले धूम्रपान मुक्त जिले घोषित कर दिए गए हैं। राहत वाली बात ये भी है कि बिहार में तंबाकू सेवन करने वालों का प्रतिशत 53.5 से घट कर 25.9 प्रतिशत हो गया है। 


धूम्रपान से मुक्त होने वाले जिनो में पटना, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, अरवल, जहानाबाद, गया, जमुई, लखीसराय, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, खगड़िया, शेखपुरा शामिल हैं। इन जिलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें लोगों ने अपना भरपूर योगदान दिया है। 


बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है, 'तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, बिहार की महत्वपूर्ण उपलब्धि। राज्य के अब तक कुल 23 जिले धूम्रपान मुक्त जिले हुए घोषित। बिहार में तम्बाकू सेवन करने वालों का प्रतिशत 53.5 से घट कर हुआ 25.9 प्रतिशत।'