ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव

कांग्रेसी विधायक के लिए डॉक्टर ने नहीं छोड़ी अपनी कुर्सी तो भड़क गयीं मैडम, कहा- नीतीश राज में MLA की कोई इज्जत ही नहीं

कांग्रेसी विधायक के लिए डॉक्टर ने नहीं छोड़ी अपनी कुर्सी तो भड़क गयीं मैडम, कहा- नीतीश राज में MLA की कोई इज्जत ही नहीं

23-May-2021 09:47 PM

PATNA : बिहार में कांग्रेस की एक महिला विधायक सिर्फ इसलिए आपे से बाहर हो गयीं कि अस्पताल के डॉक्टर ने उनके लिए अपनी कुर्सी नहीं छोड़ी. डॉक्टर ने मैडम के लिए अपनी कुर्सी छोड़ने के बजाय सामने की कुर्सी पर बैठने को कहा तो मैडम बुरी तरह भडक गयीं. पहले तो डॉक्टर से तीखी बहस की औऱ फिर नीतीश सरकार को जमकर कोसा. विधायक वैसे तो कोरोना मरीजों का हाल जानने गयी थीं लेकिन उन्हें चिंता कुर्सी की हुई. 


विधायक प्रतिमा दास भड़कीं
बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं प्रतिमा दास. कोरोना काल में पहली दफे बाहर निकली. प्रतिमा दास अपने क्षेत्र के एक सरकारी अस्पताल में कोरोना के मरीजों का हाल जानने पहुंची थी. लेकिन वहां मरीजों का हाल जानने के बजाय कुर्सी के फेरे में पड़ गयीं. डॉक्टर से तीखी बहस हुई औऱ फिर विधायक बिना मरीजों का हाल जाने वापस लौट गयीं.


किस्सा कुर्सी का
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विधायक प्रतिमा दास अस्पताल में पहुंचने के बाद सीधे चिकित्सा प्रभारी के कक्ष में पहुंची. अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर ने उन्हें बैठने को कहा. विधायक ने कहा कि वे उस कुर्सी पर बैठेंगी जिस पर चिकित्सा प्रभारी बैठते हैं. उन्होंने डॉक्टर को अपनी कुर्सी से उठने को कहा. लेकिन डॉक्टर ने अपनी कुर्सी छोड़ने से इंकार कर दिया. डॉक्टर ने विधायक को कहा कि वे सामने की कुर्सी पर बैठें. विधायक ने डॉक्टर को जनप्रतिनिधियों के लिए बनाये गये प्रोटोकॉल को समझाना शुरू कर दिया. उधर डॉक्टर ने विधायक को कोरोना प्रोटोकॉल बताना शुरू कर दिया. कोरोना प्रोटोकॉल शारीरिक दूरी बना कर रखने को कहता है. दोनों के बीच बहस हुई. लेकिन डॉक्टर ने अपनी कुर्सी छोड़ने से इंकार कर दिया.


विधायकों की कोई इज्जत नहीं
डॉक्टर ने जब अपनी कुर्सी छोड़ने से इंकार कर दिया तो आखिरकार विधायक जी को सामने की कुर्सी पर बैठना पडा. विधायक ने उसके बाद कोरोना के मरीजों के इलाज को लेकर बात करनी शुरू की लेकिन बार बार कुर्सी की तल्खी उनकी जुबान पर आ जा रही थी. थोड़ी ही देर में वे वहां से निकल गयीं. 


विधायक प्रतिमा दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि डॉक्टर ने उनके लिए अपनी कुर्सी नहीं छोड़ कर उनकी बेइज्जती की है. ये प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी है. विधायक ने कहा कि नीतीश सरकार के कारण ऐसा हो रहा है कि विपक्षी विधायकों की इज्जत नहीं की जा रही है. उन्होंने इसके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेवार करार देते हुए कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नहीं चाहेंगे तब तक विधायकों को सम्मान नहीं मिलेगा.