ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव

बिहार: महिला विधायक को डॉक्‍टर ने कुर्सी पर बैठने नहीं दिया, MLA बोली- कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश

बिहार: महिला विधायक को डॉक्‍टर ने कुर्सी पर बैठने नहीं दिया, MLA बोली- कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश

22-May-2021 05:50 PM

VAISHALI : बिहार में कोरोना महामारी के संक्रमण से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कोरोना से दर्जनों लोगों की मौत रोज हो रही है. इस बीच सरकार की व्यवस्था पर भी सवाल रहे हैं. ताजा मामला वैशाली जिले का है, जहां सरकारी अस्पताल में मरीजों की इलाज की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी को डॉक्टर ने कुर्सी पर बैठने नहीं दिया.


घटना वैशाली जिले की है, जहां राजापाकड़ सीट से कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी को डॉक्टर ने कुर्सी पर बैठने नहीं दिया. इस घटना के बाद काफी हंगामा मच गया. बताया जा रहा है कि शनिवार को कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी एक अस्‍पताल में जायजा लेने पहुंची थी. इस दौरान डॉक्‍टरों ने उन्‍हें कुर्सी पर बैठने नहीं दिया.


कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कमजोर हो गए हैं. अगर वे अपने प्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो जनता का सम्मान कौन करेगा? प्रोटोकॉल के बारे में न तो प्रशासनिक अधिकारी को पता है, न डॉक्टर को. महिला विधायक ने आगे कहा कि "माननीय मुख्यमंत्री जी मैं आपके प्रशासन से मान सम्मान की उम्मीद नहीं रखती, मुझे उनकी चिंता है जिन्होंने मुझे कुर्सी पर बैठाया है. मैं अपनी जनता के मान सम्मान के लिए आपका हर अपमान सहने के लिए तैयार हूं."