BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
23-Oct-2021 08:54 PM
By Vikramjeet
VAISHALI : वैशाली जिले के हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. हाजीपुर में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बाइक सवार अपराधियों ने हाजीपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक ज्वेलरी दुकान में लूट को अंजाम दिया है. लूट को लेकर मिली पहली जानकारी के मुताबिक तकरीबन एक करोड़ रूपए की ज्वेलरी अपराधियों ने लूट ली है. साथ ही साथ 8 लाख कैश भी अपराधी अपने साथ ले गए हैं.
हाजीपुर नगर थाना इलाके के अनवरपुर चौक के पास स्थित आदित्य ज्वेलर्स में अपराधियों ने अब से थोड़ी देर पहले लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है. बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने तकरीबन एक करोड़ रुपए के सोना चांदी के गहने और उसके साथ-साथ आठ लाख रुपये कैश भी लूट लिए. इतना ही नहीं ज्वेलरी दुकानदार का मोबाइल फोन और सीसीटीवी का डीवीआर भी अपराधी अपने साथ ले गए.
घटना की जानकारी मिलने के बाद वैशाली के एसपी मनीष कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे हैं. घटना को लेकर पुलिस ने शहर में हर तरफ नाकेबंदी की है और जगह-जगह चेकिंग की जा रही है. एसपी ने कहा है कि लूटने की हुई है इसको लेकर के अभी आकलन चल रहा है. हालांकि ज्वेलरी दुकानदार का कहना है कि लूट की रकम करोड़ रुपए से ज्यादा है.