Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
16-Feb-2021 06:47 PM
PATNA : बिहार के एक बड़े आईपीएस को एक बार फिर से निशाना बनाया गया है. साइबर अपराधियों का आतंक इतना बढ़ गया है कि वह बिहार पुलिस के बड़े अफसरों को भी नहीं बख्श रहे हैं. तीन महीने के अंदर दूसरी बार DG आलोक राज के नाम बड़ी ठगी की कोशिश की गई है.
1988 बैच के सीनियर IPS अधिकारी और बिहार के ट्रेनिंग DG आलोक राज के नाम पर अपराधियों ने एक बड़ी ठगी की कोशिश की है. ट्रेनिंग DG आलोक राज के नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर उनके दोस्तों से पैसे मांगे गए हैं. साइबर अपराधियों ने IPS अधिकारी आलोक राज की फोटो का भी उपयोग किया है. बदमाश सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अब वे उनके दोस्तों से पैसे मांग रहे हैं.

ट्रेनिंग DG आलोक राज इस मामले की जानकारी उनके फ्रेंड ने दिए, जिन्हें साइबर अपराधी बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. वह धोखे से पैसा ऐंठना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि पहले साइबर अपराधियों ने आलोक राज के दोस्तों और जानने वाले लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरू किया. जब रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो गया तो फिर उनसे जरूरी काम है बताकर रुपयों की डिमांड करने लगे.

IPS अधिकारी ने मामले को लेकर आर्थिक अपराध शाखा और साइबर सेल के DIG को इसकी जानकारी दी. सेल के सब इंस्पेक्टर के जरिए कंप्लेन दर्ज करवाया. अब साइबर सेल की टीम इस केस की जांच में जुट गई है. DG ट्रेनिंग को शक है कि साइबर अपराधियों ने उनके नाम का फर्जी अकाउंट सोमवार को बनाया गया है.
आपको बता दें की यह दूसरा मौका है जब साइबर अपराधियों ने इनके नाम का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और लोगों से रुपए की डिमांड की है. लगभग 3 महीने पहले आलोक राज के नाम पर ही फर्जी अकांउट बना था. उस वक्त भी कई लोगों से इनके नाम पर रुपए मांगे गए थे. उस वक्त पटना के कंकड़बाग थाना में इन्होंने एक एफआईआर दर्ज कराई थी. उस मामले में भी अभी जांच चल रही है.