बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
15-Jan-2022 09:28 AM
MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले तीन सगे भाइयों की गुरुग्राम में मौत हो गई है. मौत रोड एक्सीडेंट में हुई है. पुलिस ने पड़ोसी के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है.
पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को बिहार से मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार है. वे मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ गांव के रहने वाले थे. एक साथ तीनों बेटों की मौत से वृद्ध माता-पिता की दुनिया उजड़ गई हैं. वे स्वजन के साथ गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं.
मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला सुधीर (30) अपने भाई संजय (28) छोटे भाई सुनील (25) के साथ ताज नगर कॉलोनी में रहता था. हयातपुर मोड़ के पास उसकी परचून और मोबाइल की दुकान है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह दुकान बंद कर तीनों भाई बाइक से घर जा रहे थे. राव भगत सिंह स्कूल के पास रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए. राहगीर ने साढ़े 11 बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी.