बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Apr-2020 02:51 PM
PATNA :बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने दावा किया है कि बिहार में कोरोना की जांच के लिए तमाम तरह से संसाधन मौजूद हैं। आवश्यक किट सरकार के पास जरूरी मात्रा में उपलब्ध हैं।सरकार के इस दावे से माना जा रहा है कि अब बिहार में जांच की गति और तेज हो सकेगी।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कोरोना जांच के लिए आवश्यक सभी संसाधनों का आंकड़ा ट्वीट के जरिए जारी कर बताया है कि बिहार में अभी पीपीई किट 17565, थ्री प्लाई मास्क 440775, एन95 मास्क 66618, सेनेटाइजर( 500 एमएल) 29223, वीटीएम 3500 और आरएनए एक्सट्रैक्शन किट 8750 की संख्या में मौजूद हैं।
बिहार में जिस तरह कोरोना के मामले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं उसके पीछे जांच की गति तेज होना ही माना जा रहा है । बिहार में अब तक कोरोना के छह जांच केन्द्र बनाए गये हैं। पटना एम्स, पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, आरएमआरआई, डीएमसीएच और एसकेएमसीएच में कोरोना जांच का काम चल रहा है।वहीं बिहार में कोरोना की जांच में तेज़ी लाने के लिए अब पटना स्थित टीबीडीसी में भी इसकी जांच जल्द शुरू की जाएगी।
बता दें कि बिहार में आज तीन और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बक्सर से 30 साल और 28 साल के दो मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही सूबे में आंकड़ा अब 89 पहुंच गया है।बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अब तक कुल 3 मरीज सामने आ गए हैं। जिसमें बक्सर के 2 और नालंदा का एक मरीज शामिल है। बक्सर में इससे पहले भी दो तब्लीगी जमात से जुड़े कोरोना मरीज सामने आये थे। इन्हीं के संपर्क में आने से दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सामने आई है। जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। महिला की उम्र 28 साल और पुरुष की उम्र 30 साल बताई जा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...