बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
29-Apr-2021 09:52 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप ने सुपौल में कोहराम मचा दिया है. संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है. इसके बाद भी लोग कोविड 19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा जारी नियमों की अनदेखी करते नज़र आ रहे हैं. जिला प्रशासन ने गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे दुकानदारों पर एक्शन लिया है.
सुपौल के त्रिवेणीगंज में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने को लेकर सरकार के द्वारा जाड़ी गाइडलाइन का उल्लंघन करना दुकानदारों को महँगा पर गया. अनुमंडल प्रशासन ने नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया है. जिले के त्रिवेणीगंज में अनुमंडल पदाधिकारी शेख जेड हसन, डीएसपी गणपति ठाकुर एवं एसएचओ संदीप कुमार सिंह ने बाज़ार में नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 9 दुकानों को सील कर दिया है.
जिसमें त्रिवेणीगंज बाज़ार में दो दुकान, लक्ष्मीनिया में एक दुकान, जदिया में दो दुकान, कोरियापट्टी में एक दुकान, छातापुर में दो दुकान, डहरिया में एक दुकान समेत कुल 9 दुकानों को नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सील कर दिया है. इसके साथ ही लक्ष्मीनिया से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. बता दें कि गुरूवार को सुपौल में कोरोना के 423 नए मामले सामने आए हैं. जिले में 2 हज़ार 722कोरोना संक्रमित लोग हैं, जो ईलाजरत हैं.