बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
02-Jul-2021 09:26 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे जानकार आपके पैर तले जमीन खिसक जाएगी. होटल के एक कमरे में महिला और एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. दोनों को 6 हजार रुपये में खरीदकर 4 दरिंदों ने उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
वारदात सुपौल जिले के पिपरा थाना इलाके की है. यहां सुपौल शहर के एक नामचीन होटल चार लड़कों ने एक महिला और बच्ची के साथ बर्बरता की. बदमाशों ने उनके साथ होटल के कमरे में पूरी रात बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और सुबह होते ही दोनों को किसनपुर गांव के पास ले जाकर छोड़ दिया. ये घटना बुधवार की बताई जा रही है, जो एक दिन बाद शुक्रवार को प्रकाश में आया है.
इस घटना के बाद जब दोनों पीड़िता किसी तरह अपने घर रोते बिलखते पहुंची तो परिजनों हतप्रद रह गए. पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई तो परिवार वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. दोनों ने बताया कि किस तरह गांव की ही रहने वाली दो महिलाओं ने उन्हें दरिंदों के हाथों 6 हजार रुपये में बेच दिया.
इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन वो दोनों आरोपी महिला वहां नही पहुँची. शुक्रवार को पीड़िता की ओर से आवेदन देकर पिपरा थाना में न्याय की गुहार लगाई गई है. पिपरा पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और उन 4 आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. हालांकि पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है.