ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / बिहार : SP समेत सीनियर ऑफिसर्स पर पुलिस मुख्यालय सख्त, गंभीर कांडों में...

बिहार : SP समेत सीनियर ऑफिसर्स पर पुलिस मुख्यालय सख्त, गंभीर कांडों में मौके पर पहुंचने का दिया निर्देश

23-Sep-2021 01:05 PM

PATNA : बिहार में सभी जिलों के एसपी और वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा गंभीर कांडों के घटित होने पर भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे जाने के मामले पर पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है. हाल ही में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा सभी जिलों के एसपी, डीआईजी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई थी जिसमें सभी जिलों के वरीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर कांड घटित होने पर न सिर्फ जिलों के एसएसपी-एसपी, बल्कि डीआईजी और आईजी भी घटनास्थल पर जायेंगे. 


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस मुख्यालय से एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) विनय कुमार, एडीजी (मुख्यालय) जेएस गंगवार और आईजी (मुख्यालय) राकेश राठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) विनय कुमार ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी के साथ ही रेंज के आईजी और डीआईजी को यह निर्देश दिया कि गंभीर कांड घटित होने पर जिलों के एसपी घटनास्थल पर जरूर जायें.  


उन्होंने कहा कि जरूरत होने पर आईजी और डीआईजी भी जायें. घटनास्थल पर वरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ एसडीपीओ और थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश देंगे, जिससे कांड के अनुसंधान में काफी सहायता मिल सकती है. घटनास्थल पर जाने से वरीय अधिकारी को कांड के बारे में बारीक जानकारी होगी, जिससे वे आगे कांड के आईओ को निर्देशित कर बेतहर कार्य करा सकेंगे.