जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
16-Aug-2021 02:53 PM
By Chandan Kumar
DESK : बिहार के सीवान में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सीवान पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सीवान जिले के नौतन थाना इलाके की है. यहां हरपुर नहर के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जीरादेई थाना इलाके के खरगी रामपुर गांव के रहने वाले बब्बन यादव के 24 वर्षीय पुत्र सिकंदर यादव के रूप में हुई है, जो खरगी रामपुर में ही एक मोबाइल दुकान चलाता था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीवान के नौतन थाना इलाके के हरपुर नहर पर सुबह-सुबह शौच के लिए गांव के कुछ लोग पहुंचे तो नहर के समीप एक युवक का शव देखकर गांव के लोगों को सूचना दी.
सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. इधर शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौतन थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. परिजनों के अनुसार रविवार की देर रात सिकंदर यादव को गांव के ही किसी लड़के ने घर से बुलाकर ले गया था. वहीं जब मृतक सिकंदर यादव देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. जिसमें सुबह 4 बजे नौतन थाना इलाके के हरपुर नहर के समीप एक शव पड़े होने की सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे तो सिकंदर यादव का शव पड़ा हुआ देखकर सन्न रह गए.
शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौतन थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है. अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है कि आखिरकार किस मामलें में उसकी हत्या की गई है.