ब्रेकिंग न्यूज़

कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Home / news / बड़ा हादसा : सीवान में नाव पलटने से 2 की मौत, बगहा में...

बड़ा हादसा : सीवान में नाव पलटने से 2 की मौत, बगहा में उफनती मसान नदी में फंसे 28 लोग

29-Aug-2021 08:39 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है. यहां एक बड़ा नाव हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. उधर दूसरी ओर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से भी बड़ी खबर सामने आई है. यहां उफनती मसान नदी में 28 लोग फंस गए हैं. जिन्हें एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करने में जुटी हुई है.


पहली घटना सीवान जिले के जीबी नगर थाना इलाके की है. यहां कर्णपुरा में नाव डूबने से दो लोगो की मौत हो गई. मरने वालों में एक लड़का और एक लड़की शामिल है. बताया जा रहा है कि इस नाव पर कुल 7 लोग सवार थे. नाव अचानक से पलट गई, जिसमें दो लोगों ने दम तोड़ दिया. बाकी यात्रियों को सुरक्षित बचा लेने की बात सामने आ रही है.


दूसरी घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है. यहां रामनगर के पथरी गांव में मसान नदी की उफान में 28 लोग फंस गए हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मवेशियों को लेकर सेवरही बरवा सरेह में गए थे. लेकिन मसान नदी में उफान के बाद ये सभी उधर ही फंस गए. बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इन सभी ग्रामीणों की रेस्क्यू करने में जुटी हुई है.