ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार: शराब के नशे में मुखिया प्रत्याशी गिरफ्तार, दारु पीकर निकला था वोट...

बिहार: शराब के नशे में मुखिया प्रत्याशी गिरफ्तार, दारु पीकर निकला था वोट मांगने

24-Oct-2021 11:45 AM

SITAMARHI : बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. चौथे चरण के परिणाम आने के बाद पांचवे और छठे चरण के चुनाव की प्रकिया चल रही है. जिन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर लिया है वे चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस कड़ी में एक ताजा खबर बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आई है. पुलिस ने यहां एक मुखिया प्रत्याशी को शराब के नशे में अरेस्ट किया है.


बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव प्रचार पर शुक्रवार को रोक लग गई है. रविवार को सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी और पुपरी प्रखंड का चुनाव होना है. इसी दौरान शराब के नशे में पहुंचे मुखिया प्रत्याशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला बाजपट्टी थाना क्षेत्र की बाचोपट्टी नरहा पंचायत का है, जहां बीते शुक्रवार को रुपया बांटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत की निवर्तमान मुखिया सोमवती देवी के पति नवल किशोर राय को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया.


इस मामले की जानकारी देते हुए बाजपट्टी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि निवर्तमान मुखिया के पति अपने समर्थकों के साथ लोगों के बीच नरहा चौक पर पैसा बांट रहे थे.इस पर पुलिस गश्ती दल ने मुखिया पति नवल किशोर राय को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है.