BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
24-Oct-2021 09:28 AM
SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सीओ की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया है. सदर डीएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरमान जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि सीओ पर एक युवक से फ्लैट खरीदने के नाम पर लगभग 22 लाख रुपये ऐंठने का आरोप था. इस मामले की जांच के बाद सीओ दोषी पाए गए और अब उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया है.
मामला सीतामढ़ी जिले का है. यहां मेजरगंज के तत्कालीन सीओ चंदन कुमार की गिरफ्तारी का आदेश सदर डीएसपी ने जारी किया है. बताया जा रहा है कि मुंगेर के दशहरा बाजार के रहने वाले विशेश्वर शर्मा के पुत्र चंदन कुमार ने सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना अंतगर्त कुंवारी मदन गांव के रहने वाले सुबोध सिंह के बेटे प्रभात कुमार से 21 लाख 96 हजार रूपया लिया गया था. तब वो मेजरगंज के अंचलाधिकारी के पद पर तैनात थे. प्रभात कुमार ने जब सीओ चंदन कुमार से पैसा लौटाने को कहा तो वह आनाकानी करने लगे. कई बार प्रभात ने चंदन से पैसा मांगा लेकिन उन्होंने पैसे वापस लौटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.
आखिरकार प्रभात ने जुलाई महीने में 10 तारीख को सीओ चंदन के खिलाफ मेजरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्रभात पिछले दिनों मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी पहुंचा था और उसने सीएम नीतीश कुमार को चंदन की करतूत के बारे में बताया था. उसके बाद सीएम ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया.
सीएम के आदेश के बाद इस मामले में जांच तेज हुई और अब सीतामढ़ी के सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने आरोपी सीओ चंदन कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया. बता दें कि चंदन कुमार फिलहाल बेगूसराय जिले में तैनात हैं.