ब्रेकिंग न्यूज़

Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना

बिहार के शिक्षा मंत्री हैं कपटी, बोले विजय सिन्हा - नीतीश- तेजस्वी तुरंत लें इस्तीफा, सनातनियों की भावना को पहुंचा ठेस

बिहार के शिक्षा मंत्री हैं कपटी, बोले विजय सिन्हा - नीतीश- तेजस्वी तुरंत लें इस्तीफा, सनातनियों की भावना को पहुंचा ठेस

12-Jan-2023 11:21 AM

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। बिहार सरकार के मंत्री के बयान पर अब तीखी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अब बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष द्वारा जोरदार हमला बोला गया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि, किसी भी राज्य के शिक्षा मंत्री के द्वारा इस तरह की बातें कहना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है।इनको अपने इस बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। 


बिहार विधानसभा के नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, जीवन ख़त्म होने के बाद आप इस कुल के हैं ईश्वर यह नहीं देखते हैं।भगवान तो बस यही देखते हैं की आपका कर्म केसा है। इस समाज में मनुष्य की पहचान उसके कर्मों से ही होती है। महाभारत का युद्ध कौरवों के बुरे कामों का प्रमाण हैं अब ऐसा ही कुछ बिहार के शिक्षा मंत्री अपने बातों से जातीय विदेष फैला रहे हैं। इसका दुर्गामी परिणाम काफी विफल होगा। ये लोग सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक गिरने के लिए तैयार बैठे हुए हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान उनके विकृत मानसिकता का प्रमाण है। 


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान, दुर्भवाना से ग्रषित और दुर्भाग्यपूर्ण है। आईपीसी की धारा 295 ए के तहत इनके ऊपर मुकदमा चलना चाहिए। धर्म निंदा, ईश्वरनिंदा पर भारतीय कानून में सजा का प्रावधान है। जिसमें एक साल से लेकर तीन साल तक करावस की सजा का प्रावधान है।


इसके आगे उन्होंने इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इनको मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिलवाएं। इनके बयान ने देश के करोड़ों हिंदुओं की भावना को आहात किया है। इसलिए इनसे इस्तीफा लेना चाहिए वरना यदि नीतीश- तेजस्वी इनके बयानों से सहमत हैं तो वह खुलकर इनका समर्थन करें। भगवान की इस किताब को समझने के लिए साफ़ मन चाहिए, लेकिन ये तो कपटी मंत्री हैं इसलिए इन बातों को वह कैसे समझेंगे।