बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-Nov-2019 03:59 PM
PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का मानना है कि सूबे में युवा ज्यादा शिक्षित हो गये हैं तभी इंजीनियरिंग, MBA और MCA की डिग्री वाले चपरासी, माली और गेटकीपर पद की नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं. मंत्री ये मानने को तैयार नहीं है कि बेरोजगारी हद से ज्यादा बढ गयी है. दरअसल बिहार विधान परिषद में ग्रुप डी के पदों के लिए लाखों उच्च डिग्री वाले लोगों ने आवेदन दिया है. शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा उसी मसले पर अपनी राय दे रहे थे.
मंत्री का शर्मनाक बयान
दरअसल बिहार विधान परिषद ने ग्रुप डी यानि चपरासी, गेटकीपर और माली जैसे पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है. कुल पद 166 हैं और आवेदन देने वालों की तादाद 5 लाख से ज्यादा हो गयी है. आवेदन करने वालों में हजारों लोग ऐसे हैं जिनके पास इंजीनियरिंग, एमबीए और एमसीए जैसी उच्च डिग्री है. लेकिन वे भी चपरासी, माली और गेटकीपर बनने के लिए परेशान हैं. मीडिया ने आज बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा को इस मसले पर घेरा. मंत्री जी बोले “ दरअसल शिक्षा का जो लेवल पहले था बिहार में उसमें काफी ऊंचाई आयी है. अब हर वर्ग के लोग शिक्षा ले रहे हैं. शिक्षा का माहौल बिहार में बेहतर होता जा रहा है. जहां तक नौकरी का सवाल है तो लोग ज्यादा शिक्षित हो गये हैं. ऐसे में ये असंतुलन रहेगा ही.“
सच को नकारने में लगे शिक्षा मंत्री
बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा सच को झूठ साबित करने में लगे हैं. दरअसल, नीतीश सरकार सूबे में रोजगार पैदा करने में पूरी तरह फेल रही है. बिहार में औद्योगिकरण की रफ्तार देश में सबसे कम है. रोजगार के दूसरे मौके भी कम होते जा रहे हैं. लिहाजा बेरोजगारों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...